फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The person who went to convince the youth was attacked with sharp weapons, two injured, Yamunanagar

युवकों को समझाने गए व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The person who went to convince the youth was attacked with sharp weapons, two injured, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की शांति कॉलोनी में झगड़ रहे युवकों को समझाने पर आरोपियों ने समझा रहे व्यक्ति पर ही धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को नामजद करते हुए कुछ अन्य युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांति कालोनी निवासी आशुतोष ने बताया कि वह केबल टीबी का कार्य करता है। रात को कुछ लड़के कॉलोनी के विशाल शर्मा के घर पर पथराव कर रहे थे। इस दौरान जब वह उन्हें समझाने लगा, तो आरोपियों ने उन पर ही हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनी के सन्नी ने उन के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। इस ंहमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी के कुछ अन्य साथी वहां पहुंचे और उन्होंने विशाल शर्मा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इससे पहले दिन में सन्नी और विशाल शर्मा के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने रात को उसके घर पर हमला किया था। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में सन्नी को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर के गेट पर खड़े युवक पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला
यमुनानगर। बाल्मिकी बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने कॉलोनी के दो लोगों पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्मिकी बस्ती निवासी रजनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर को अपने घर पर था। दिन में वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इस दौरान बाइक पर आए कॉलोनी के प्रशांत उर्फ चीकी और उसका भाई भीम आए। आरोपियों ने बिना किसी बात के उस पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इस हमले में उसके सिर व हाथ पर गंभीर चोटें लगी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दो चचेरे भाइयों को पीट किया घायल
बिलासपुर। कपूरी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के तीन युवकों पर डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रदीप कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह चाचा के लड़के विशाल के साथ गांव में ही किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उन्हें अनिल, मुकेश व शीलू ने रोककर उनपर डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वे दोनों चचेरे भाई घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed