फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The park and gymnasium are in a dilapidated condition, and stray animals are roaming around

Yamuna Nagar News: पार्क व व्यायामशाला बदहाल, घूम रहे बेसहारा पशु

Sat, 20 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The park and gymnasium are in a dilapidated condition, and stray animals are roaming around
गांव छलौर के पार्क में घूमते लावारिस पशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर खंड के गांव छलौर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य, खेलकूद और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायत की जमीन पर लाखों रुपये की लागत से बनाए गए पार्क और व्यायामशाला आज बदहाली का शिकार हो चुके हैं। जिन सुविधाओं का मकसद युवाओं और बुजुर्गों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना था, वही स्थान अब पशुओं की चारगाह बनकर रह गया है। देखरेख और रख-रखाव के अभाव में पूरा परिसर जंगल जैसा रूप लेता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि व्यायामशाला में जहां कभी युवाओं को व्यायाम करते देखा जाना था, वहां अब जंगली घास और झाड़ियां उग आई हैं। व्यायाम के लिए कोई उपकरण मौजूद नहीं है। बैठने के लिए बेंच, पीने के पानी, शौचालय और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। पार्क के नाम पर न तो बच्चों के खेलने के लिए झूले हैं और न ही फिसलपट्टियां। हरियाली के लिए लगाए गए पौधे या तो सूख चुके हैं या फिर पशुओं ने चर लिए हैं।
विज्ञापन

चारदीवारी की हालत भी जर्जर हो चुकी है और गेट की व्यवस्था न होने के कारण पशुओं का बेरोकटोक प्रवेश बना हुआ है। इससे परिसर की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शाम होते ही बिजली न होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे यहां आना-जाना असुरक्षित हो जाता है। पानी की व्यवस्था न होने से साफ-सफाई भी पूरी तरह ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही कराई जाएगी सफाई : सरपंच
गांव की सरपंच रजनी बाला ने बताया कि पार्क और व्यायामशाला उनके कार्यकाल से पहले बनी थी और गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। कुछ दिन पहले मजदूर लगाकर सफाई करवाई गई थी। गेट न होने के कारण लोग अपने पशु अंदर ले आते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा सफाई करवाई जाएगी और समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

गांव छलौर के पार्क में घूमते लावारिस पशु। संवाद

गांव छलौर के पार्क में घूमते लावारिस पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed