फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Panchayat of Vyaspur drew a blueprint for public facilities

Yamuna Nagar News: व्यासपुर की पंचायत ने खींचा जनसुविधाओं का खाका

Mon, 08 Jun 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Panchayat of Vyaspur drew a blueprint for public facilities
महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। ग्राम पंचायत व्यासपुर ने गांव के समग्र विकास को गति देने के लिए विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ा विस्तृत खाका तैयार किया है। पंचायत का उद्देश्य गांव में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, जल निकासी और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
पंचायत की ओर से तैयार योजनाओं में तालाबों का सुंदरीकरण, नई लाइब्रेरी भवन का निर्माण, आरसीसी नाले का निर्माण, पेयजल पाइपलाइन विस्तार, सामुदायिक भवन निर्माण और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश द्वार बनाना शामिल है। गांव में वर्तमान में तीन तालाब हैं। इनमें एक तालाब पीएमश्री राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड के पास, दूसरा छछरौली मोड़ स्थित डेहा बस्ती के समीप और तीसरा हड़तौल रोड पर स्थित है।
विज्ञापन

पंचायत ने अमृत सरोवर योजना के तहत स्कूल ग्राउंड के पास स्थित तालाब को विकसित करने का निर्णय लिया है। योजना के अनुसार तालाब के चारों ओर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा तथा इसे पार्क का स्वरूप दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सुबह-शाम सैर करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डेहा बस्ती और हड़तौल रोड स्थित दोनों तालाबों की सफाई कराई जाएगी। पंचायत का मानना है कि सफाई के बाद इन तालाबों में मत्स्य पालन की संभावनाएं विकसित होंगी, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त रोजगार और आय के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए छछरौली मोड़ से गणपति कान्वेंट स्कूल तक आरसीसी नाला बनाने की योजना तैयार की गई है।
बरसात के दिनों में इस मार्ग पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। नाले के निर्माण से वर्षा जल की निकासी सुचारु होगी और सड़क पर जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल की है। वर्तमान में गांव की लाइब्रेरी पुराने डीएसपी कार्यालय भवन में संचालित हो रही है।
लाइब्रेरी शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती जरूरत को देखते हुए पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय के पास नई और आधुनिक लाइब्रेरी भवन बनाने की योजना बनाई है। नए भवन में अधिक बैठने की व्यवस्था, अध्ययन कक्ष और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

गांव के धार्मिक और सामाजिक स्थलों को नई पहचान देने के लिए पंचायत ने गोगा मेड़ी, आंबेडकर भवन, वाल्मीकि चौपाल तथा साढौरा रोड स्थित श्मशान घाट पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा है। पंचायत का मानना है कि इन स्थलों पर आकर्षक गेट बनने से उनकी पहचान मजबूत होगी और ग्रामीणों में सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ेगा।
गांव की बढ़ती आबादी के कारण कई क्षेत्रों में अभी तक पर्याप्त पाइपलाइन नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। परिणामस्वरूप कुछ इलाकों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। पंचायत ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से ऐसे क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है ताकि प्रत्येक घर तक सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही रोजापीर कॉलोनी की ओर बाबा बालक नाथ के नाम पर नया सामुदायिक भवन बनाने की योजना भी प्रस्तावित है। पंचायत का कहना है कि इस भवन के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक और सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में ऐसे आयोजनों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है।

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य जारी है। गांव में सीवरेज लाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। साढौरा रोड पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण अंतिम चरण में है। भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसमें मशीनरी स्थापित की जा रही है। एसटीपी शुरू होने के बाद सीवेज के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

व्यासपुर को बनाएंगे आदर्श गांव
ग्राम पंचायत व्यासपुर की सरपंच कीर्ति खुराना का कहना है कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। तालाबों के विकास, लाइब्रेरी भवन, पेयजल पाइपलाइन और सामुदायिक भवन जैसी योजनाएं इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। पंचायत पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को पूरा करेगी।

पार्क विकसित होने का मिलेगा लाभ
गांव के दलजीत बाजवा का कहना है कि गांव में तालाबों के सुंदरीकरण और पार्क विकसित होने से लोगों को घूमने-फिरने के लिए अच्छा स्थान मिलेगा। इससे बच्चों और बुजुर्गों को भी लाभ होगा। यदि तालाबों में मत्स्य पालन शुरू होता है तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पंचायत की यह योजना गांव के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
जल निकासी का होगा समाधान
गांव के जसपाल भट्टी का कहना है कि आरसीसी नाला, पानी की पाइपलाइन और एसटीपी जैसी परियोजनाएं गांव के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनसे जलभराव, गंदगी और पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। यदि सभी योजनाएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो व्यासपुर क्षेत्र के विकसित गांवों में शामिल हो सकता है।

पुस्तकालय खुलने का मिलेगा फायदा

गांव के गौरव कुमार का कहना है कि पुस्तकालय खुलने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है। अब नया भवन बनने से अधिक छात्रों को बैठने की सुविधा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी लाभ होगा। पंचायत द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

महर्षि वेद व्यास भवन के पास लगा आई लव माई व्यासपुर का बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed