फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The officials who went to investigate the farmers' protest returned empty-handed

Yamuna Nagar News: किसानों के विरोध पर निशानदेही करने गए अधिकारी खाली लौटे

Tue, 20 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The officials who went to investigate the farmers' protest returned empty-handed
निशानदेही करने पहुंचे अधिकारियों का विरोध करते किसान। किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। इस्माइलपुर गांव में शामलात की लगभग 100 एकड़ जमीन की निशानदेही के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों के विरोध के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ गया। इस जमीन की निशानदेही करवाने के लिए प्रशासन पहले भी कई बार प्रयास कर चुका है, लेकिन हर बार किसानों के विरोध के कारण प्रशासन निशानदेही नहीं कर पा रहा है।
सोमवार को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल के साथ पटवारी व कानूनगो गांव में पहुंचे थे, लेकिन भाकियू शहीद भगत सिंह के नेता जय सिंह जलबेड़ा के नेतृत्व में किसानों ने निशानदेही का विरोध किया। जय सिंह ने कहा कि यह भूमि 1923 से किसानों के कब्जे में है। 100 साल से ज्यादा हो चुके हैं किसान इन जमीनों पर खेती कर रहे हैं। अब सरकार इन जमीनों की निशानदेही करवा कर किसानों से जमीन छीन कर पंचायत को देना चाहती है। पंचायत का इस जमीन पर कोई दखल नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने साफ कहा कि किसान सरकार की ये मंशा पूरी नहीं होने देंगे। किसान नेता विक्रम राणा व हरमन सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में ये मामला विचाराधीन है कोर्ट ने इसमें स्टेट को कर रखा है। जिसके मतलब है कि इस जमीन पर किसी तरह की कोई छेड़खानी या तोड़फोड़ नहीं की जा सकती, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन इसमें निशानदेही करना चाहता है जो कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से डीसी से मुलाकात करवाने की मांग है। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशु चिकित्सक विक्रांत सिंह ने बताया कि किसानों को एक सप्ताह का समय दिया कि वो उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले को निपटा लें अन्यथा फिर निशानदेही की जाएगी। इस दौरान मौके पर जसप्रीत सिंह, शफी मोहम्मद, बलकार सिंह, अख्तर, पंकज, इसरान, सुलेमान, बलजीत सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed