फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The occupants will become owners today

Yamuna Nagar News: कब्जाधारक आज बनेंगे मालिक

Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The occupants will become owners today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में लाल डोरा व आबादी देह में स्थित संपत्तियों पर 10 साल से काबिज संपत्ति धारकों को मालिकाना हक मिलने का काम बुधवार से शुरू होगा। बुधवार को ममीदी व खेड़ी रांगडान में प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को भटौली गांव में संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
लाल डोरा व आबादी देह के संपत्ति धारकों की फाइनल सूची नगर निगम की ओर से संबंधित वार्ड के पूर्व पार्षद एवं कमेटी चेयरमैन व मौजिज लोगों की मौजूदगी में वहां के सार्वजनिक स्थान पर चस्पाई गई है।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सरकार ने लाल डोरा व आबादी देह में 10 साल से रह रहे संपत्ति धारकों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें संपत्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि वह अपनी संपत्ति के मालिक बनकर उसका इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए नगर निगम ने पूर्व पार्षदों व निगम अधिकारियों की हर वार्ड में कमेटी गठित की गई है। प्रत्येक कमेटी का चेयरमैन उस वार्ड के पूर्व पार्षद का बनाया गया है। निगम के सहायक अभियंता कमेटी के सदस्य सचिव है। इसके अलावा कमेटी में पटवारी, भवन निरीक्षक व अन्य कर्मचारी सदस्य बनाए गए है।
कमेटी के चेयरमैन की मौजूदगी में कमेटी सचिव व सदस्यों ने लाल डोरा व आबादी देह वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर दस साल से काबिज संपत्ति धारकों की सूची चस्पाई थी। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अब अंतिम सूची तैयार की गई है। जिसे संबंधित गांव के सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा चस्पाया गया।

फाइनल सूची का प्रकाशन करने के बाद 18 दिसंबर से संपत्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे। 18 दिसंबर को ममीदी व खेड़ी रांगडान गांव की फाइनल सूची में अंकित संपत्ति धारकों को संपत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए जाने है। इसके बाद 23 दिसंबर को भटौली गांव में संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed