फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The number of tourists coming for jungle safari is increasing

Yamuna Nagar News: जंगल सफारी के लिए बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

Tue, 08 Apr 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The number of tourists coming for jungle safari is increasing
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर। हिमाचल की शिवालिक की पहाड़ियों से सटा हरियाणा का सबसे बड़ा खूबसूरत कलेसर नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। रोजाना यहां जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
ऐसे में सफारी के दौरान पर्यटक अपने कैमरे व मोबाइल में तेंदुआ, हाथी, चीतल, जंगली सूअर, मोर, बंदर, खरगोश, अजगर, कोबरा जैसे जीव जंतु तथा सांभर को कैद कर रहे हैं। 11570 एकड़ में फैले इस जंगल के बीचोंबीच अप-डाउन 14 किमी. का कच्चा रास्ता है। जो केवल वन्य प्राणी विभाग की गश्त और जंगल सफारी के लिए है।
विज्ञापन

पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छ व प्रदूषित रहित जंगल : बता दें 11570 एकड़ में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत स्वच्छ व प्रदूषण रहित है। यहां के वातावरण का आनंद लेने के लिए आए दिन सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं जो यहां नेशनल पार्क कलेसर, हथिनी कुंड बैराज, कालेश्वर महादेव मठ, लालढांग कलेसर, ताजेवाला आदि दर्जनों जगहों का भ्रमण करते हैं। बता दें जंगल सफारी के लिए प्राइवेट गाड़ियों का भी इंतजाम है जोकि शुल्क है। ऐसे में अगर आप कलेसर जंगल सफारी करने आ रहे हैं तो करीब दो घंटे के इस मनमोहक नजारे को अपने कमरे में भी कैद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल सफारी की सबसे खास बात यह है कि आप हाथी, चीतल, बाघ, सांभर, खरगोश, अजगर, कोबरा जैसे जीव जंतु भी देख सकते हैं। क्योंकि इस जंगल में एक टाइगर 46 तेंदुए और 15 हाथी मौजूद हैं। पार्क के अंदर पानी के कई जगह अलग-अलग हौद भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed