फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The number of students in government schools has decreased by 20,635

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूलों में घट गए 20,635 विद्यार्थी

Tue, 16 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The number of students in government schools has decreased by 20,635
अभय सिंह
विज्ञापन




जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में लगातार घटती विद्यार्थियों की संख्या चिंताजनक स्थिति में पहुंच रही है। दो साल में जिले के राजकीय विद्यालयों से 20,635 विद्यार्थी पलायन कर गए हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने जिले के निजी विद्यालयों में प्रवेश ले लिया है। शिक्षा विभाग ने इसकी समीक्षा तक नहीं की। तीन साल पहले जिले में 1.07 लाख विद्यार्थी थे, जो अब घटकर मात्र 86,517 रह गए हैं।
राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए निदेशालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाने के साथ गुरुजन घर-घर जाकर लोगों को उनके बच्चे राजकीय विद्यालयों में भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा कलस्टर, खंड व जिलास्तर पर विभिन्न गतिविधियों से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया। विभाग के जतन पूरी तरह निष्फल हो रहे हैं। विभाग की ओर से हर स्कूल को इसके लिए पांच हजार रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी थी। परंतु विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बजाए घट गई।
विज्ञापन

इस साल विद्यार्थियों की कुल संख्या 86,517 रह गई है। इसमें पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल है। प्राथमिक पाठशालाओं में 33,398 बच्चे हैं। माध्यमिक विद्यालय में 28084 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक में विद्यार्थियों की संख्या 25035 है। वर्ष 2022 में विद्यार्थियों की कुल संख्या 1,07,386 थी। वर्ष 2023 में पहली से 12वीं तक 1,07,212 विद्यार्थी राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे थे। वर्ष 2022 की तुलना में 20,869 विद्यार्थी कम हो गए हैं। वहीं, वर्ष 2023 की तुलना में 20,635 विद्यार्थी घटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में 20 से भी कम विद्यार्थी
गांव मारवांकलां की कन्या प्राथमिक पाठशाला में पिछले साल 24 छात्राएं थी। इनमें से सात ने स्कूल छोड़ दिया और इस वर्ष कुल 17 छात्राएं रह गईं। प्राथमिक पाठशाला अलीशेरपुर माजरा से आठ बच्चे चले गए और अब यहां कुल 16 बच्चे हैं। अंबवाला और भिवानीपुर स्कूल में सात बच्चे, दरियापुर स्कूल में पांच और हरतौल में छह बच्चे रह गए। कन्यावाला में सात, मुजाफ्त में सात, रामपुर गेंदा में आठ बच्चे हैं। गांव उत्तमवाला में मात्र तीन बच्चे रह गए हैं। यहां से 14 बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। उर्जनी में आठ, भगवानपुर में नौ बच्चे हैं। गोलनपुर स्कूल में मात्र तीन ही बच्चों का दाखिला हुआ है। रामपुर माजरा और खेड़ी दर्शन सिंह में पांच-पांच बच्चे पढ़ रहे हैं।


कुछ समय पहले कार्यभार संभाला है। प्रवेश उत्सव के दौरान वे डीईओ नहीं थीं। विद्यार्थियों की घटती संख्या गंभीर विषय है। विद्यार्थियों के विद्यालय छोड़ने के कारणों की समीक्षा की जाएगी। कमिया दूर करने का प्रयास किया जाएगा। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed