फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The new building of Police Station Sector 13-17 is equipped with all the facilities.

Yamuna Nagar News: थाना सेक्टर 13-17 का नया भवन सुविधाओं से लैस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The new building of Police Station Sector 13-17 is equipped with all the facilities.
थाने का उद्घाटन करते एडीजी डॉ. एम रवि किरण। पीआरओ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 के नए भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से वेटिंग रूप, लिफ्ट और हाईटेक वायरलेस रूम बनाया गया है।
करीब 4.21 करोड़ रुपये की लागत से बने थाने की बिल्डिंग को साउंड प्रूफ बनाए जाने का भी दावा किया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए कमरे और अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। थाने का उद्घाटन करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि प्रदेश पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। थानों के भवनों को भी आधुनिक सुविधाओं से लेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13-17 अंसल स्थित महिला थाने की नई बिल्डिंग में चल रहा था। थाने के नए भवन का निर्माण जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने किया गया। करीब 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से नया थाना बनाया गया है। थाना भवन बन जाने से पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ थाना क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन के भू तल पर एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रूम, एमएचसी रूम, पब्लिक डिलिंग रूम, वॉयरलेस रूम, मालखाना, वेटिंग रूम, महिला व बच्चों के लिए रूम, महिला व पुरुषों के अलग-अलग हवालात है। पुरुष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। प्रथम तल पर जांच अधिकारी रूम, मालखाना, महिला रूम, किचन, डाइनिंग व महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाया गया है।
द्वितीय तल पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विश्राम के लिए रूम बनाए गए है। सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ प्रत्येक कमरे में बैठने व काम करने के लिए प्रर्याप्त संख्या में फर्नीचर लगाया गया है। पीने के स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर व आरओ लगाए गए हैं। सोमवार को एडीजीपी करनाल डॉ. एम रवि किरण व एसपी भूपेंद्र सिंह ने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस मौके पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएससी नरेंद्र सिंह, डीएसपी राजबीर सिंह मौजूद रहें। एडीजी डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि हरियाणा पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। थानों के लिए आधुनिक भवन का निर्माण किया गया। वहीं, प्रत्येक जिले में साइबर लैब बनाए जाने का काम भी चल रहा है। जल्द ही जिले में साइबर लैब बनाई जाएगी। जिसमें लोकेशन और मोबाइल डेट को रिकवर करने के काम होंगे। वहीं फोरेंसिक लैब भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed