फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The network of fake currency gang is spread from Haryana to UP

Yamuna Nagar News: हरियाणा से यूपी तक फैला है नकली करेंसी गिरोह का नेटवर्क

Tue, 05 Nov 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The network of fake currency gang is spread from Haryana to UP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नकली करेंसी के मामले में नया मोड़ आया है। हरियाणा के बाद अब यूपी की सहारनपुर पुलिस ने भी नकली करेंसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हरियाणा के ही एक व्यक्ति से नकली करेंसी ली थी। दोनों राज्यों की पुलिस अलग-अलग मामले की जांच कर रही है।
दो दिन पहले यूपी के सहारनपुर जिले की कुतुबशेर थाना पुलिस ने नकली करेंसी के साथ एक आरोपी प्रताप निवासी बेहट सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 11 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने हरियाणा के रहने वाले युवक अजय से नकली नोट लिए थे। सहारनपुर पुलिस अब अजय की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

वहीं करीब दो माह पहले यमुनानगर पुलिस ने नकली करेंसी का गिरोह पकड़ा था।,जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से साढ़े 12 लाख रुपये की नकली करेंसी भी मिली थी। इसके बाद से ही सीआईए-1 की टीम नकली करेंसी प्रकरण को लेकर जांच की जा रही है। दो दिन पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया था। अभी इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक नकली करेंसी की अलग-अलग घटनाएं सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का मानना है कि हरियाणा और वेस्ट यूपी में नकली करेंसी तैयार कर बाजार में सप्लाई करने का पूरा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस इसी गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है।

फेक करेंसी के मामले में पुलिस की तफ्तीश चल रही है। एक आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। जबकि, कुछ अन्य नाम सामने आए हैं। जो भी नाम सामने आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजीव देसवाल, एसपी यमुनानगर।



रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराई कार
यमुनानगर। नकली करेंसी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से सोमवार को भी पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही उसके कब्जे से पुलिस ने कार बरामद की है। दो दिन पहले सीआईए-1 की टीम ने नकली करेंसी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया था। पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस आरोपी गौरव की निशानदेही पर एक कार भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।रुजिनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed