{"_id":"665669bddee66c8eb7016de9","slug":"the-narrow-width-of-the-road-has-become-a-problem-due-to-increased-traffic-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119609-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैफिक बढ़ने से सड़क की कम चौड़ाई बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैफिक बढ़ने से सड़क की कम चौड़ाई बनी परेशानी
Wed, 29 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर से तलाकौर, पाबनी को जाने वाली सड़क की चौड़ाई कम होने से लोग परेशान हैं। इस रोड पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन है। यह सड़क एक ओर से नेशनल हाईवे को जोड़ती है व दूसरी ओर स्टेट हाईवे से जुड़ती है। यह रोड बिलासपुर, साढौरा, छछरौली जाती है।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी यह सड़क आज चौड़ाई न होने के कारण दुर्घटनाओं को बुलवा दे रही है। इस सड़क पर टोल को बचाने के लिए 24 घंटे रेत बजरी के ओवरलोड डंपर चलते हैं जिससे दुर्घटनाओं का हर समय डर रहता है। इस रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।
करीब पांच वर्ष पहले इस सड़क को चौड़ा करने का मुद्दा उठा भी था, लेकिन चुनाव के बाद वह ठंडे बस्ते में बंद होकर रह गया। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि इस सड़क को चौड़ा किया जाए तथा साथ में बरम भी बनाए जाएं जो की आज बिल्कुल खत्म हो चुके हैं। जितने नाजायज कब्जे हैं वह भी हटवाए जाएं। इस सड़क से दर्जनों स्कूलों की बसें बच्चों को गांव में छोड़ने जाती हैं।
विज्ञापन
हाल ही में यह सड़क पर बिटूमीन कंक्रीट की लेयर बिछाई गई थी, लेकिन उसमें लोगों को उम्मीद थी कि इस सड़क को चौड़ा करके बनवाया जाएगा। परंतु पुरानी रोड पर ही लेयर डाल कर चले गए। संबंधित विभाग को तुरंत इसको 33 फीट चौड़ी करके बनाना चाहिए क्योंकि राजस्व रिकॉर्ड में भी यह सड़क 33 फीट चौड़ी है। क्षेत्र के सभी गांव तलाकौर, थाना छप्पर, पिंजोरा, नगला जगीर के सरपंचों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र इस सड़क को चौड़ा करके बनाया जाए।