फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The murder of fellow cook by hitting him with a rod, the killer slept near the dead body all night

रॉड से वारकर साथी कुक की हत्या, रातभर शव के पास ही सोया रहा हत्यारोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The murder of fellow cook by hitting him with a rod, the killer slept near the dead body all night
ढाबे पर हुई कुक की हत्या के बाद तंदूर से शराब की खाली बोतलें निकालती पुलिस। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। दिवाली की रात फर्कपुर थाना क्षेत्र के जोड़ियो नाके के पास स्थित साबी दा ढाबा पर शराब पीते हुए कुक राजू नेपाली का ढाबे के साथी कर्मी दीपक के साथ में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मी दीपक ने लोहे की रॉड व तेजधार हथियार से वारकर कुक राजू की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद साथी कर्मी दीपक शव के पास ही ढाबे में सो गया था। राजू का खून से लथपथ शव देख सुबह लोगों ने सूचना ढाबा मालिक नितिन मेहरा को दी। ढाबा मालिक मौके पर पहुंचे और दीपक को जगाया। उसके हाथा खून से सने थे। मालिक के पूछने पर उसने हत्या की बात कबूली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की। खून से रंगे हाथों के साथ पुलिस ने दीपक को हिरासत में लिया। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले दीपक से पूछा तो उसने कबूल करते हुए बताया कि उसी ने राजू की हत्या की है। दोनों के बीच शराब पीते समय विवाद हो गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जोड़ियां निवासी नितिन मेहरा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रादौर रोड पर जोड़ियो के पास साबी दा ढाबा के नाम से ढाबा है। ढाबे पर काम करने के लिए नेपाल निवासी राजू और दीपक को रखा हुआ था। दीपक 16-17 साल से उनके ढाबे पर काम कर रहा है। वहीं, राजू भी कई साल से उसके ढाबे पर काम करता था। दोनों का काम तंदूर पर रोटियां लगाने का है। दीपक नेपाल से आने के बाद वह उसके ढाबे पर ही रह रहा है। काम खत्म करने के बाद दीपक ढाबे पर ही सोता है। वहीं राजू को उन्होंने किराए पर कमरा दिया हुआ था। बताया कि वह दिवाली पर सोमवार रात करीब नौ बजे वह ढाबे में बने बीड़ी के खोखे को बंद करके घर आ गया था। राजू भी वहां से अपने कमरे पर चला गया था। जबकि दीपक ढाबे पर ही था। मंगलवार सुबह सात बजे उनके गांव के गणेश का उसके पिता चेतराम के पास फोन आया। उसने कहा कि उनके ढाबे पर काम करने वाले राजू का शव ढाबे के सामने पड़ा है। वह अपने पिता के साथ तुरंत वहां पर पहुंचा। उसने वहां पर पहुंच कर देखा कि राजू का खून से लथपथ शव ढाबे के सामने पड़ा था, जबकि दीपक ढाबे पर ही सो रहा था। ढाबे पर कई जगह खून बिखरा हुआ था। उन्होंने दीपक को उठाया और उसे राजू की हत्या के बारे में पूछा। दीपक के हाथों में खून लगा हुआ था। तब दीपक ने बताया कि रात को उसने और राजू ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीते हुए दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसने ढाबे में रखे रॉड (लोहे का पाइप) उठाकर राजू पर कई वार किए। इससे राजू घायल हो गया और बेहोश होकर गिर गया। नशा होने से वह भी रात को अपने बिस्तर पर जाकर सो गया था। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------
तंदूर में पड़ी मिली खून से सनी शराब की खाली बोतलें
हत्या की सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती, सीआईए वन व टू की टीमें, फॉरेंसिक व सीन ऑफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को ढाबे पर कई जगह खून के निशान मिले। ढाबे में रखे तंदूर की जांच करने पर उसके अंदर से खून से सनी कई शराब की खाली बोतलें व पास में पड़ी ईंट बरामद की। माना जा रहा है कि हत्यारोपी ने रॉड के साथ साथ ईंट से भी राजू नेपाली पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर रॉड से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके से खून लगी शराब की खाली बोतलें पुलिस को मिली हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया जाएगा। हत्यारोपी दीपक पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed