फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The municipal team removed stalls and pushcarts

Yamuna Nagar News: निगम की टीम ने हटाईं फड़ियां और रेहड़ियां

Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The municipal team removed stalls and pushcarts
अतिक्रमण करने वाले दुकानदार से बात करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नगर निगम की टीम ने शनिवार को महाराणा प्रताप चौक से कन्हैया चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे लगी फड़ियों और रेहड़ियों को हटवाया।
मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा ने बताया वहीं ऐसे भी दुकानदार थे, जिन्होंने दुकानों के आगे सड़क तक पक्के निर्माण कर रखे थे। उन्हें भी जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर किए गए
विज्ञापन

अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क किनारे नारियल, जूते और अन्य सामान बेचने के लिए लगाई गई फड़ियों तथा रेहड़ियों को हटवाया गया।
इनकी वजह से सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखकर लोगों को आवागमन में राहत देना है। मुख्य सफाई निरीक्षक शर्मा ने दुकानदारों, फड़ी संचालकों और रेहड़ी लगाने वालों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed