फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Municipal Corporation conducted document verification by setting up camps at 39 locations.

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने 39 स्थानों पर कैंप लगाकर की दस्तावेज की जांच

Thu, 22 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation conducted document verification by setting up camps at 39 locations.
कैंप में लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करती निगम की टीम। संवाद
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से बुधवार 39 स्थानों पर शिविर लगाकर लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन के हजाराें लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। प्रत्येक वार्ड में नगर निगम की एरिया सभाओं की ओर से दस्तावेजों की जांच की गई। एरिया सभा के सदस्य सचिवों ने हर स्थान पर डेढ़ सौ से 200 लाभार्थियों के आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन किया।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा वार्ड एक में सामुदायिक केंद्र गुलाब नगर, भटौली व तेली माजरा। वार्ड दो में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी। वार्ड तीन में सामुदायिक केंद्र उधमगढ़, मुकारबपुर व मानकपुर। वार्ड चार में आर्य कन्या स्कूल बूड़िया चौक, सामुदायिक केंद्र बूड़िया। वार्ड पांच में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर, सामुदायिक केंद्र भारत सेवक नगर। वार्ड छह में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन। वार्ड सात में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 17 व सामुदायिक केंद्र सेक्टर 18, वार्ड आठ में यमुना क्लब मॉडल टाउन, वार्ड नौ में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी व सामुदायिक केंद्र कीर्ति नगर में कैंप लगाया गया। इसी तरह वार्ड 10 में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी, त्रिमूर्ति आश्रम गली नंबर पांच आजाद नगर, वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र दड़वा व गधौली, वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर व सामुदायिक केंद्र पांसरा, वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी। वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र पुराना हमीदा व अकाली गुरुद्वारा पुराना हमीदा, वार्ड 15 में नगर निगम कार्यालय फव्वारा चौक व शिव मंदिर लाजपत नगर, वार्ड 16 में गांधी नगर पार्क व स्वर्ण जयंती पार्क लेबर कॉलोनी, वार्ड 17 में योगा हाल कैंप पार्क व एमसी धर्मशाला मेन बाजार कैंप, वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर, वार्ड 19 में एसडी पब्लिक स्कूल लक्ष्मी नारायण मंदिर विष्णु नगर, वार्ड 20 में सामुदायिक केंद्र, वार्ड 21 में भगवान परशुराम धर्मशाला व शर्मा चक्की राजीव गार्डन के सामने पार्षद कार्यालय, वार्ड 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डन पुरी व स्वामी विवेकानंद पार्क सरोजनी कॉलोनी में एरिया सभाओं द्वारा वेरिफिकेशन कैंप लगाए गए। जहां एरिया सभा के सदस्य सचिव नगर निगम के जेई, सफाई निरीक्षक व क्लर्क द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन के हजाराें लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर वेरिफिकेशन की गई। कुल 39 स्थानों पर लगाए गए। नगर निगम की यह वेरिफिकेशन रिपोर्ट अब शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed