{"_id":"6a1f2f0dad85c319ba07ee32","slug":"the-municipal-commissioner-inspected-the-green-belt-in-sector-17-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157084-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम आयुक्त ने सेक्टर 17 की ग्रीन बेल्ट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम आयुक्त ने सेक्टर 17 की ग्रीन बेल्ट का किया निरीक्षण
Wed, 03 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हुडा मार्केट में अधिकारियों को निर्देश देते नगर निगम आयुक्त। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) और नगर निगम के अधिकारियों के साथ सेक्टर-17 की विभिन्न गलियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर 17 में विकसित की गई ग्रीन बेल्ट और सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्वच्छता दुरुस्त रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सेक्टर-17 की मुख्य मार्केट की बैक लाइन पर बनी ग्रीन बेल्ट के पास कई जगह सीएंडडी वेस्ट (निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट) पड़ा हुआ मिला। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह मलबा पड़ा देख निगम आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इस सीएंडडी वेस्ट को तुरंत यहां से उठवाया जाए।
आयुक्त ने अधिकारियों को सेक्टर-17 स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन का दौरा भी कराया। उन्होंने वेंडिंग जोन के आसपास बिखरे पड़े सीएंडडी वेस्ट को भी जल्द से जल्द साफ कराने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री एवं मलबा पड़े रहने से क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित होती है और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आयुक्त ने सफाई अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और समयबद्ध सफाई जरूरी है, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।