{"_id":"67f81be55ff09af8620b4486","slug":"the-municipal-commissioner-came-to-the-field-to-check-the-preparations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135952-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तैयारियां जांचने मैदान में उतरे निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तैयारियां जांचने मैदान में उतरे निगमायुक्त
Fri, 11 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर तैयारियों में कोई कमी न रह जाए खुद अफसर भी फील्ड में उतर आए हैं। वहीं वीरवार को निगमायुक्त आयुष सिन्हा मैदान में उतरे। इस दौरान जहां उन्होंने सुंदरीकरण का जायजा लिया, वहीं उन्होंने सड़क किनारे लगी रेहड़ियों व दुकानों के संचालकों को रोड पर गंदगी न फैलाने की कड़ी चेतावनी भी दी।
निगमायुक्त सिन्हा ने शहर के सुंदरीकरण को लेकर जगाधरी व यमुनानगर की जा रही सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, तिरंगा लाइट, यूनिपोल ऐक्रेलिक लाइट बोर्ड,डिवाइडर, ग्रिल व पेड़ों को पेंट करने, चौकों पर लगाए जा रहे तिरंगा वेलकम गेट, डिवाइडर पर लगाई तिरंगा चुन्नी, सड़कों के नवीनीकरण, सड़क किनारों से अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे गंदगी डालने व अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी व फल विक्रेताओं को समझाया और अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई।