फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The MLA told people the benefits of organic farming

Yamuna Nagar News: विधायक ने लोगों को बताए ऑर्गेनिक खेती के फायदे

Sun, 22 Dec 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The MLA told people the benefits of organic farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने करहेड़ा फार्म हाउस पर समाजसेवियों व किसानाें के साथ वार्ता की। इस दौरान ऑर्गेनिक खेती के फायदे बताने के साथ जैविक खेती से बने गुड़ व शक्कर भेंट किए।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि अगर सभी लोग खेतीबाड़ी में प्राकृतिक रूप से तैयार किए खाद व दवा का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत सी बीमारियों से छुटकारा अपने आप मिल जाएगा। हमारी खेती की उपज में काफी वृद्धि होगी और भूमि की शक्ति भी बढ़ेंगी। भाजपा सरकार ने ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है।
विज्ञापन

इसके तहत सरकार किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण व समर्थन प्रदान करेगी। ऑर्गेनिक खेती न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है बल्कि यह किसानों के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्गेनिक खेती से उत्पादित फसलें रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों से मुक्त होती है। उन्हें उपज का ज्यादा मूल्य प्राप्त हो सकता है। इमौके पर सतपाल बहमनी, आशीष धीमान, नीतिश दुआ, रोहित हरजाई, अभिषेक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed