फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants robbed two people, snatched cash chain after beating one, Rs 3200 from the other

बदमाशों ने दो लोगों से की लूट, एक से मारपीट कर छीनी नकदी चेन छीनी, दूसरे से 3200 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed two people, snatched cash chain after beating one, Rs 3200 from the other
यमुनानगर। एसपी कमलदीप के तबादले के बाद भी शहर में बदमाशों का आतंक बरकरार है। रोजाना झपटमारी व लूट की वारदातें हो रही है। इसी कड़ी में बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर 18 में बदमाशों ने रॉड से वार कर गढ़ी सिकंदरा निवासी कपिल से मोबाइल, नकदी व चेन लूट ली। वहीं, रेलवे रोड पर किसान रघुवीर प्रकाश से मारपीट कर दो बदमाशों ने 3200 की नकदी छीन ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी सिकंदरा निवासी कपिल चौधरी ने बताया कि वह मॉडल कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। 23 मई को वह किसी काम से सेक्टर 18 में गए थे। जब वह हाउसिग बोर्ड कॉलोनी में पहुंचे, तो रास्ते में खड़े तीन नौजवान लड़कों ने इशारा कर उनकी बाइक रुकवाने की कोशिश की। बाइक नहीं रोकने पर एक ने पीछे से रॉड से वार किया। जिससे वह बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इतने में आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल, पांच हजार रुपये व गले से सोने की चेन निकाल ली। शोर मचाने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, रेलवे रोड पर जीरी का बीज लेने आए किसान ब्राह्मण माजरा निवासी रघुवीर प्रकाश के साथ दो युवकों ने मारपीट कर 3200 रुपये छीन लिए। रघुवीर प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अपने गांव से बाइक पर महावीर चौक के पास लक्ष्मी बीज भंडार पर जीरी का बीज व दवाई लेने के लिए आया था। यहां से दवाई व बीज लेकर अपने घर जा रहा था, तभी दो युवक महावीर चौक की तरफ से आए और बाइक रोककर उसे नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इतने में आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 3200 रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed