फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants did good morning and then started firing

Yamuna Nagar News: बदमाशों ने की गुड मार्निंग फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreants did good morning and then started firing
भाई कन्हैया साहिब चौक के नजदीक स्थित ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में दो बदमाशों ने स्टडी वीजा एंड आईलेट्स कोचिंग सेंटर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन फायरिंग से सेंटर के स्टाफ और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद दोनों बदमाश वहां से कुछ दूरी पर पहले से तैयार खड़े बाइक सवार के पीछे बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर तीन अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विष्णु नगर निवासी मनोज शर्मा उर्फ मोंटी का ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स के एससीओ 127 नंबर में वर्ल्ड एजुकेशन स्कैम्पर नाम से स्टडी वीजा एंड आईलेट्स कोचिंग सेंटर है। जसवंत कॉलोनी निवासी नमन ने बताया कि वह सेंटर में चपरासी है। शनिवार सुबह लगभग सवा 11 बजे वह सेंटर की सफाई करके अंदर सोफे पर बैठा हुआ था। काउंटर पर एक महिला कर्मी काम कर रही थी। तभी सेंटर के अंदर दो युवक आ धमके। एक युवक ने मुंह पर मास्क और टोपी पहनी हुई थी, जबकि दूसरे युवक का चेहरा खुला था। दोनों के हाथों में पिस्टल थी। उन्होंने काउंटर पर बैठी महिला कर्मी को आते ही गुड मॉर्निंग कहा। जब महिला ने युवकों से पूछा कि क्या काम है तो एक बदमाश ने पिस्टल से उसके पैरों की तरफ दो राउंड फायर किए, जिससे वह सहम गई। फिर बदमाशों ने तीन राउंड फायर केबिन पर किए, जिससे केबिन के कांच की दीवारों पर छेद हो गए और कांच टूट कर बिखर गया। गनीमत रही कि केबिन में उस समय कोई नहीं था। इसके बाद बदमाश बाहर की तरफ आए और एक राउंड फायर मुख्य दरवाजे पर किया, जिससे उसका कांच भी टूट गया। इसके बाद दोनों बदमाश बाहर खड़े अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह, सीआईए और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए।
विज्ञापन



जिले में सीएम का कार्यक्रम, फिर भी फायरिंग की वारदात से उठे सवालशहर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से जहां आसपास के लोगों में दहशत रही, वहीं आसपास के दुकानदारों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह स्थिति तब है जबकि जिले के रादौर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसके बावजूद पिस्टल लेकर सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

ट्रेनिंग पर चल रहे एएसपी राजेश मोहन ने बताया कि जांच के दौरान केबिन के कांच पर चार जगह, काउंटर के पास नीचे एक और मेन डोर के कांच पर एक गोली का निशान मिला। मौके से एक जिंदा राउंड और कुछ गोलियों के खाली खोल बरामद किए गए। बरामद कारतूस नाइन एमएम पिस्टल के बताए जा रहे हैं। सेंटर संचालक व स्टाफ ने किसी के साथ कोई रंजिश से इंकार किया। ऐसे में पुलिस के लिए कारणों का पता लगाना चुनौती से कम नहीं है।



चंद सेकेंड में फायरिंग कर बाइक पर हुए फरार फायरिंग की वारदात को बदमाशों ने चंद सेकेंड में अंजाम दिया। सेंटर में घुसते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार दुकानों से बाहर निकले। पास के एक दुकानदार इंद्र ने बताया कि जिस समय फायरिंग हुई। वह आवाज सुनकर बाहर आया। तभी सेंटर के अंदर से निकलकर दो बदमाश भागते दिखाई दिए, जो अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।



कोचिंग सेंटर में फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच में दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कोचिंग में कार्यरत चपरासी नमन के बयान पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- पृथ्वी सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed