{"_id":"66848bc90e3e13144c0df4e4","slug":"the-ministers-pa-inspected-the-cleaning-of-drains-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121375-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंत्री के पीए ने नालों की सफाई का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंत्री के पीए ने नालों की सफाई का किया निरीक्षण
Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा जलभराव जगाधरी में होता है। नगर निगम यहां के सभी नालों की सफाई करवा रहा है। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने नालों की सफाई की। भाजपा जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग और केबिनेट मंत्री कंवरपाल के पीए तेजपाल कौशिक ने निगम अधिकारियों के साथ नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिन नालों में गंदगी मिली, वहां कर्मचारी बुलाकर तुरंत सफाई करवाई गई।
उन्होंने कर्मियों को नालों की सही से सफाई करने, पूरा कचरा व गाद निकालकर तुरंत उठान करवाने के निर्देश दिए। वहीं कर्मचारियों को सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों परनालों की स्लैब, सीवरेज के ढक्कन व चैंबर उठाकर निरीक्षण किया व सफाई करवाई।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नाले प्राथमिकता से साफ किए जाए। इस दौरान प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ सीताराम मित्तल, निवर्तमान मनोनीत पार्षद जगदीश विद्यार्थी, मंडल उपाध्यक्ष वरुण बत्रा, जिला सह संयोजक आईटी पीयूष गोगियान, शुभम गर्ग, सीएसआई हरजीत सिंह, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, एसआई सचिन, जेई गगन संधू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।