{"_id":"686430f4b2d127e97b0849d3","slug":"the-message-of-beti-bachao-beti-padhao-was-given-to-the-people-strolling-in-the-park-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140157-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्क में सैर कर रहे लाेगों को दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्क में सैर कर रहे लाेगों को दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत महिला एवं बाल विकास लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए अब विभाग की ओर से दिन में ही नहीं बल्कि तड़के भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत विभाग के कर्मचारी व समन्वयक सुबह के समय पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
महिला एवं बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारी पार्कों में बेटियों को पढ़ाने और उनके अधिकारों के लगाए पोस्टरों और बैनरों ने लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तरविंदर कौर ने बताया कि विभाग की ओर से एक प्रयास किया जा रहा है। पार्कों में सैर करने वाले लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलाया है।
लोगों से बेटियों की स्थिति, पढ़ाई और उनके रूझान को लेकर चर्चा की जा रही है। इस दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि बेटियों को पढ़ाना, लिखाना, उन्हें बेहतर जीवन के लिए कामयाब बनाना किसी निवेश से कम नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजाना पार्कों में पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ रहे हैं। लोगों को बेटियों पर अत्याचार व कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए बने कानून, दंड प्रावधान सहित बलिका योजनाओं के बारे जानकारी दी जा रही है।