फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mayor, along with councillors, gave the message of cleanliness by sweeping.

Yamuna Nagar News: मेयर ने पार्षदों संग झाड़ू लगा स्वच्छता का दिया संदेश

Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The mayor, along with councillors, gave the message of cleanliness by sweeping.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सेवा पखवाड़ा के तहत वीरवार को नगर निगम के वार्ड नंबर तीन की शांति कॉलोनी व वार्ड चार में बूड़िया गेट पर स्वच्छता अभियान चलाया। दोनों स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर सुमन बहमनी ने शिरकत की।
मेयर बहमनी ने पहले वार्ड नंबर तीन की शांति कॉलोनी में पार्षद जयंत स्वामी, मनोनीत पार्षद हरभजन सहगल, भाजपा जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी के साथ मिलकर पौधारोपण किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिए। इसके बाद मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड चार में बूड़िया चौक के नजदीक आर्य कन्या माध्यमिक विद्यालय में पार्षद रूचि कांबोज के साथ पौधा रोपण किया।
विज्ञापन

इसके बाद बूड़िया गेट रोड पर पार्षद रूचि कांबोज, भाजपा नेता घसीटू कांबोज, ईश्वर कांबोज व अन्य मौजिज लोगों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सचिन कांबोज और निगम के सफाई मित्रों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed