फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The marriage of a minor with a middle-aged was stopped

Yamuna Nagar News: अधेड़ से की जा रही नाबालिग की शादी रुकवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The marriage of a minor with a middle-aged was stopped
क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग की समझदारी से वह बाल विवाह का शिकार होने से बच गई। छछरौली थाना क्षेत्र में मां ने पैसों के लालच में अपनी नाबालिग लड़की की शादी अधेड़ व्यक्ति से तय कर दी थी। पीड़ित लड़की को जब इसका पता चला तो उसने हिमाचल प्रदेश में रहने वाले अपने ताऊ जी को इस बारे फोन पर सूचना दी। लड़की के ताऊ ने मौके पर पहुंच कर शादी रूकवाई। बाद में नाबालिग लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां समेत चार महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता साधारण किस्म के व्यक्ति है। इस दौरान उसकी मां, गांव मलिकपुर खादर निवासी हुसन बानो, जयधर निवासी बुसरा तथा गुमथला निवासी कम्मो के साथ मिलकर उसका निकाह पंजाब में चंडीगढ़ के पास रहने वाले 45 साल के व्यक्ति से करवा रहे थे। आरोपियों ने लड़के वालों से शादी के लिए मोटे पैसे भी लिए हुए हैं। जब उसकी मां ने पड़ोसियों के घर निकाह में आने वाले मेहमानों के लिए खाना बनवाया तो उसे इस बारे में पता चला। जानकारी होते ही उसने फोन पर हिमाचल प्रदेश में रहने वाले अपने ताऊ को बताया। सूचना मिलते ही उसका ताऊ मौके पर पहुंचा और निकाह रूकवाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed