फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The man who came to pick up his maternal wife tried to set her on fire by pouring petrol

मायके आई पत्नी को लेने आए व्यक्ति ने पेट्रोल डाल आग लगाने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The man who came to pick up his maternal wife tried to set her on fire by pouring petrol
जगाधरी। मायके आई पत्नी को लेने आए उसके पति ने आत्महत्या की धमकी देकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके पति व अन्य ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी भी की। महिला का आरोप है कि उसका ससुर पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। इसलिए ससुराल वाले उसे धमकी दे रहे हैं। मामले में शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आग लगाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति, उसके भाई समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 10 फरवरी को अंबाला के गांव निवासी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए ताना देने लगे। जिससे विवाद रहने लगा। आरोप है कि ससुराल वाले उसे मारते पीटते थे और कई दिन तक उसे कमरे में बंद रखते थे। 24 मई को उसके मायके वाले उसे अपने साथ लेकर चले गए थे। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि उसके घर पर पति, देवर, ससुराल पक्ष से पांच अन्य लोग गांव से आए। सभी के हाथों में डंडे थे। उसके पति के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। आरोपियों ने उनके घर के गेट पर बाइक से टक्कर मारी। उसकी बहन गेट पर पहुंची तो उस पर हमला कर दिया। बहन के साथ छेड़खानी भी की। आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी को साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने पेट्रोल की बोतल खोली और अपने ऊपर डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर गई। उसके साथ आए अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed