फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The locks remained hanging on the contracts, the auction ones were also half open

Yamuna Nagar News: ठेकों पर लटका रहा ताला नीलामी वाले भी आधे खुले

Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The locks remained hanging on the contracts, the auction ones were also half open
यमुनानगर। जिले में शराब के ठेकों पर दूसरे दिन भी सील लगा हुआ ताला लटका रहा। 90 ठेके ऐसे हैं जिनकी नीलामी अभी तक नहीं हो पाई। वहीं जिन 10 जोन की नीलामी हुई थी उनमें से भी आधे ही खुल पाए हैं। ठेकेदारों को नए सिरे से सेटअप करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को शेष बचे 45 जोन के ठेकों की नीलामी होनी थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया। इन ठेकों की नीलामी कब होगी फिलहाल इस बारे में किसी तारीख का एलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है 15 जून को अब ठेकों की नीलामी हो सकती है। अवगत हो कि जिन 45 जोन की नीलामी होनी है उनकी नीलामी से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होना है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की तरफ से अब जो नीलामी करवाई जाएगी उसमें रिजर्व प्राइस में कटौती की गई है। जिन ठेकों की कीमत पांच करोड़ रुपये तक है उनमें पांच प्रतिशत और जिनकी इससे ज्यादा हैं उनमें तीन प्रतिशत फीस की कटौती होगी। जैसे-जैसे ठेकों की नीलामी की तारीख आगे बढ़ रही है उससे आबकारी विभाग समेत पूरे जिला प्रशासन की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। खासकर पुलिस विभाग पर सबसे ज्यादा दबाव है। वह इसलिए क्योंकि जब से शराब कारोबार में गैंगस्टरों की दखलंदाजी हुई है तब से पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। शराब के ठेकों पर फायरिंग हो चुकी है। ठेकेदारों को फोन करके रंगदारी मांगी जा रही है। पहले शराब कारोबारियों में केवल काला राणा का डर था अब इसमें बंबीहा गैंग की एंट्री हो चुकी है। कहां तो यह भी जा रहा है कि ठेकेदारों को यहां तक कहा गया है कि वह दूसरे गैंग को पैसे न दें। ऐसे में ठेकेदारों की परेशानी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed