{"_id":"688bba5bf7d73338a9076e84","slug":"the-life-of-martyr-udham-singh-is-inspiring-pawan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141627-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानी उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानी उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी : पवन
Fri, 01 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला कपालमोचन में प्रधान पवन कांबोज बिहटा की अगुवाई में शहीद उधम सिंह की याद में बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान हवन किया गया, जिसमें गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन के महंत संत निर्मल दास ने समाज के लोगों के साथ मिलकर पूर्णाहुति डाली।
प्रधान पवन बिहटा ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी है। उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम में उनकी असीम देशभक्ति और साहस का प्रतीक है। नई पीढ़ी के लिए यह जानना आवश्यक है कि देश की आजादी बैठे-बिठाए ही नहीं मिली बल्कि देश के लिए युवा क्रांतिकारियों ने सदैव अपना सर्वस्व बलिदान किया था।
उन्होंने कहा कि शहीद किसी जाति के ना होकर सर्व समाज के होते हैं। हमें उनके दिखाएं रास्तों पर चलना चाहिए। इस मौके पर शिवदत्त छलौर, धर्म सिंह बिहटा, सतीश छलौर,सुरेन्द्र छलैर,बीर सिंह,पवन कांबोज, रामपाल मुजाफत,मा. हरिसिंह,दवेन्द्र फतेहगढ़, बीरबल आदि मौजूद रहे।