फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The leopard's presence has caused panic among the villagers

Yamuna Nagar News: तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 31 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The leopard's presence has caused panic among the villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अराईयांवाला और ताजेवाला की कॉलोनियों के समीप मादा तेंदुए के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मंगलवार देर शाम अराईयांवाला के श्मशान घाट के पास तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ देखी गई, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।
ताजेवाला निवासी विकास और अराईयांवाला निवासी तालिब ने बताया कि वे देर शाम ताजेवाला से अराईयांवाला की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान श्मशान घाट के पास झाड़ियों के बीच उन्होंने मादा तेंदुए को दो बच्चों के साथ देखा। तेंदुए को देखते ही दोनों घबरा गए और संभावित हमले के डर से वहां से भागकर गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग को मामले से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर वन्य प्राणी विभाग भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

जिला वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि अराईयांवाला के श्मशान घाट के पास मादा तेंदुए के देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया, ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि वे देर शाम और सुबह के समय अकेले बाहर न निकलें, बच्चों को बिना निगरानी घर से बाहर न जाने दें और किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed