{"_id":"6ae8fb4502512be30307fe9e","slug":"the-kapalmochan-mela-will-begin-on-the-20th-with-the-royal-bath-of-the-sadhus-and-saints-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165601-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साधु-संतों के शाही स्नान के साथ 20 को शुरू होगा कपालमोचन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साधु-संतों के शाही स्नान के साथ 20 को शुरू होगा कपालमोचन मेला
Tue, 03 Nov 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में बैठक करते षट साधु समाज के संत। स्वयं
व्यासपुर। कपालमोचन मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को साधु-संतों की शाही स्नान यात्रा के साथ होगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू सहित विभिन्न राज्यों से साधु-संत पहुंचेंगे। शाही स्नान के दौरान संत सबसे पहले कपालमोचन सरोवर में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद ऋणमोचन सरोवर और सूरजकुंड में स्नान करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर षट साधु समाज की ओर से श्रीराम आश्रम में साधु-संतों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता षट साधु समाज कपालमोचन के पूर्व प्रधान महंत शोभा दास ने की।
बैठक में शाही स्नान यात्रा के स्वरूप, संतों की भागीदारी और मेले के शुभारंभ से जुड़ी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। महंत शोभा दास ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी शाही स्नान के साथ कपालमोचन मेले की शुरुआत होगी। इस मेले से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। विभिन्न राज्यों से संतों के पहुंचने के कारण शाही स्नान यात्रा मेले का प्रमुख धार्मिक आकर्षण रहती है।
उन्होंने बताया कि शाही स्नान से एक दिन पहले 19 नवंबर को श्री खेड़ा मंदिर व्यासपुर में श्रीरामायण पाठ शुरू होगा। 20 नवंबर को सुबह भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बाद साधु-संतों की शाही यात्रा रवाना होगी। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ पवित्र ज्योति भी शामिल रहेगी। संतों का जत्था व्यासपुर से कपालमोचन मेले के लिए प्रस्थान करेगा। बैठक में महंत अमरपुरी, महंत कश्मीर गिरी, महंत कृष्ण दास, महंत हरनाम दास, महंत सुरेश दास, महंत नैब दास, मनोज शर्मा, अमित कुमार, मुकेश कुमार और विजय कुमार सहित अन्य संत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -