Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees will face traffic jams during the fair, the road is only 22 feet wide and there are more vehicles.

Yamuna Nagar News: मेले में जाम से जूझेंगे श्रद्धालु, सड़क की चौड़ाई महज 22 फीट, वाहन ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees will face traffic jams during the fair, the road is only 22 feet wide and there are more vehicles.
चौराही से कपालमोचन जाने वाली संकरी सड़क से गुजरते वाहन। ग्रामीण
व्यासपुर। कपालमोचन मेले के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों ने चिंता जतानी शुरू कर दी है। मेले में प्रतिदिन करीब 10 से 15 हजार वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस और मेला प्रशासन के लिए चुनौती बन जाता है। लोगों का कहना है कि वाहनों को डायवर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा चौराही मार्ग काफी संकरा है। इस कारण मेले के दौरान यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

मेले के दौरान मेला क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम करने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात को व्यासपुर-चौराही मार्ग से डायवर्ट किया जाता है। वाहन चौराही होते हुए कपालमोचन पहुंचते हैं लेकिन चौराही से कपालमोचन तक सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार दोनों तरफ से वाहनों के आने के कारण रास्ता बाधित हो जाता है।
विज्ञापन


खेतों में उतारने पड़ते हैं वाहन :
गांव चौराही के पूर्व सरपंच मांगे राम ने बताया कि चौराही से कपालमोचन तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई महज 22 फीट है। इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले किसानों के खेतों और पैदल आने-जाने वाले राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया था लेकिन मेले के दौरान पुलिस और मेला प्रशासन की ओर से भारी और हल्के सभी प्रकार के वाहनों को इसी मार्ग से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण कई बार वाहनों को मजबूरी में खेतों में उतारना पड़ता है। इससे किसानों की गेहूं, गन्ने और पशुओं के चारे की फसल को नुकसान पहुंचता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मेले से पहले यातायात व्यवस्था का बेहतर प्लान तैयार किया जाए।

एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि इस सड़क का मुआयना किया जाएगा। यदि इस पर कोई कमी है तो लोगों के सुझाव लेकर उसे दूर किया जाएगा।

चौराही से कपालमोचन जाने वाली संकरी सड़क से गुजरते वाहन। ग्रामीण

चौराही से कपालमोचन जाने वाली संकरी सड़क से गुजरते वाहन। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed