{"_id":"6af7581211ef801e5c08b9bd","slug":"no-more-hassle-with-cash-at-government-hospitals-fees-can-now-be-paid-via-qr-code-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166067-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरकारी अस्पतालों में कैश का झंझट खत्म, अब क्यूआर कोड से जमा होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरकारी अस्पतालों में कैश का झंझट खत्म, अब क्यूआर कोड से जमा होगी फीस
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की आईपीडी पर लगाया गया क्यूआर कोड। विभाग
यमुनानगर। जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फीस जमा करवाने की व्यवस्था को डिजिटल बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल भारत अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यूपीआई और क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पतालों के विभिन्न काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। अब मरीजों और उनके तीमारदारों को फीस जमा करवाने के लिए नकदी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। वे मोबाइल से स्कैन करके आसानी से भुगतान कर सकेंगे।
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर, उप नागरिक अस्पताल जगाधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के मुख्य काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार से सिविल सर्जन कार्यालय के मेडिकल विभाग में भी यूपीआई भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है।
पर्ची से लेकर ब्लड बैंक तक कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान :
डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि मरीज पर्ची काउंटर, रक्त कोष और आपातकालीन काउंटरों पर फीस जमा करवाने के साथ मेडिकल विभाग की फीस का भुगतान भी क्यूआर कोड से कर सकते हैं। अस्पतालों में ओपीडी पर्ची शुल्क, एमएलआर फीस, मेडिकल प्रमाणपत्र, निजी कमरों का शुल्क, रक्त शुल्क और ऑपरेशन से संबंधित निर्धारित शुल्क जमा करवाने की सुविधा भी इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले अस्पतालों में प्रतिदिन लाखों रुपये की नकदी जमा होती थी। अब डिजिटल भुगतान से यह राशि सीधे अस्पताल के खाते में पहुंचेगी। इससे नकदी संभालने की परेशानी कम होगी और वित्तीय हिसाब-किताब रखने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
लाइनों में लगने वाले समय में आएगी कमी :
सिविल सर्जन ने बताया कि क्यूआर कोड से भुगतान करने पर खुले पैसों के लेन-देन में लगने वाला समय बचेगा। इससे काउंटरों पर काम तेजी से होगा और मरीजों को अपनी बारी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के सभी विभागों में यूपीआई भुगतान की सुविधा शुरू की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह कैशलेस बनाया जा सके।