फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The journey of Haryana-Himachal will be smooth

Yamuna Nagar News: हरियाणा-हिमाचल का सफर होगा सुगम

Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The journey of Haryana-Himachal will be smooth
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा-हिमाचल का सफर आने वाले समय में सुगम हो जाएगा। इससे जहां दोनों राज्यों का संपर्क बढ़ेगा वहीं वाहनों को भी रफ्तार मिलेगी। जगाधरी-ताजेवाला प्रोजेक्ट के तहत कैल रोड से पंजेटों 32 किमी तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस हाईवे को बनाने में 542 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
हाईवे को बनाने का जिम्मा गाजियाबाद राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है। इस फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य सात फरवरी को शुरू हुआ है और 24 माह में इसका कार्य पूरा होना है। इस फोरलेन हाईवे के बनने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। हिमाचल जाने वाले वाहन चालकों को जगाधरी शहर के अंदर आने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

इस नये फोरलेन हाईवे की लंबाई 32 किमी होगी, वहीं इसकी चौड़ाई 26 मीटर होगी जबकि सर्विस लेन की चौड़ाई 45 मीटर रहेगी। इस पूरे हाईवे पर दो बड़े रेस्ट हाउस (आराम घर) बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो ओवरब्रिज (कैल की तरफ शुरुआती दौर में) एक किलोमीटर के दायरे मे बनेंगे। 12 अंडरपास भी बनेंगे ताकि लोकल वाहनों की क्रासिंग हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनर ब्रिज भी बनाए जाएंगे
इसी निर्माणधीन हाईवे पर छह प्रकार के माइनर ब्रिज भी बनाए जाएंगे जिनकी जगह भी चिह्नित कर ली गई है। इसके अलावा तीन मेजर ब्रिज भी होंगे , जो पानी की क्रॉसिंग व लोकल लोगों के आने जाने के लिए होंगे। इससे लोकल एरिया के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा दो ट्रक लेन बाय, साइन बोर्ड, सर्विस लेन के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगेगी। सर्विस लेन पर ज्यादा रोशनी देने वाली सजावटी लाइटें भी लगाई जाएगी।

हाईवे पर बनेंगे 28 बस स्टॉपेज
हाईवे पर 28 जगहों पर बस स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे। इससे निर्माणाधीन हाईवे पर पड़ने वाले करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। अभी तक इन गांवों के लोगों को आठ से 10 किमी दूर कैल रोड पर या फिर जगाधरी बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए आना होता है, लेकिन अब उन्हें यह सुविधा नये हाईवे पर ही मिल जाएगी।


मिलक माजरा के बाद अब लगेगा दूसरा टोल प्लाजा
542 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस फोरलेन हाईवे पर वाहनों से टोल टैक्स भी वसूला भी जाएगा। यह प्लाजा कहां लगेगा अभी इसके लिए जगह निर्धारित नहीं है, लेकिन जिले में यह दूसरा टोल प्लाजा लगेगा। इससे पहले अंबाला-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गांव मिलक माजरा के रकबे में लगा हुआ है। इतना ही नहीं हाईवे पर लैंडस्कैप भी बनाया जाएगा जिसमें पौधे लगाए जाने हैं।



जगाधरी ताजेवाला प्रोजेक्ट के तहत इस हाईवे के निर्माण कार्य शुरू हुआ है। 24 माह के भीतर इस हाईवे का निर्माण पूरा किया जाना है। हाईवे के निर्माण में कुल लागत 542 करोड़ रुपये आनी है। इस पर टोल प्लाजा के अलावा 28 बस स्टॉपेज भी बनेंगे। यह हाईवे हरियाणा-हिमाचल के सफर को और सुगम करेगा। इससे वाहनों को रफ्तार मिलेगी। - विनोद जोशी, सीनियर मैनेजर क्यूएस प्लानिंग, राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed