फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The journey from stage to success of Saanjha's foundation

Yamuna Nagar News: मंच से सांझा की बुनियाद की कामयाबी का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The journey from stage to success of Saanjha's foundation
सरस्वती नगर में आयोजित खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्या अ
यमुनानगर। मिशन बुनियाद और सुपर-100 के बारे में अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को पता चले, इसके लिए शिक्षा विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत खंड स्तर पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी तरह मंगलवार को सरस्वती नगर खंड में कार्यक्रम हुआ। इसमें खंड के माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से 8वीं व 10वीं के विद्यार्थी व उनके अभिभावकों शामिल रहे। इस दौरान मंच पर लगी स्क्रीन पर वीडियो के जरिए मिशन बुनियाद और सुपर-100 से कामयाबी हासिल करने वाले विद्यार्थियों के बारे में बताया गया। इसमें दिखाया गया कि कई विद्यार्थी दोनों कार्यक्रम के जरिए अच्छी नौकरी पा चुके हैं। साथ ही दोनों कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों ने भी अनुभव साझा किए और बताया कि वह कैसे चयनित हुए और उसके बाद किस तरह की सुविधाओं के बीच तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सोनू राम बोले- पात्र विद्यार्थी पंजीकरण जरूर कराएं
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगाधरी एसडीएम सोनू राम रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रमों के बारे में बताया। साेनू राम ने कहा कि दोनों कार्यक्रम के पात्र विद्यार्थी इनमें पंजीकरण जरूर कराएं। इसमें उनके अभिभावक व स्टाफ भी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन बुनियाद व सुपर-100 प्रदेश सरकार व विकल्प फाउंडेशन का संयुक्त उपक्रम है। यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, इसका लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए, जिसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रयास करने चाहिएं। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं व 10वीं के टॉपर विद्यार्थी व उनके अभिभावक और हर माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से एसएमसी सदस्य व अध्यापक मौजूद रहे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाती निशुल्क तैयारी
कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन से ट्रस्टी राजन ने बताया कि मिशन बुनियाद व सुपर-100 के लिए चयनित होने वाले विद्यार्थियों को जेईई मेन्स, जेईई एडवांस और एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। इस दौरान विकल्प फाउंडेशन से ही नवजीवन ने मिशन बुनियाद व सुपर-100 की परीक्षा का शेड्यूल और सिलेबस विद्यार्थियों के साथ साझा किया। जिला गणित विशेषज्ञ कर्मवीर सिंह राठी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान बुनियाद व सुपर-100 की चयनित छात्राओं ने हरियाणवीं नृत्य की भी प्रस्तुति दी। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी, स्कूल प्राचार्य वीरेंद्र धीमान व अन्य मौजूद रहे।

आगामी खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम :
खंड - तारीख
साढौरा - 29 नवंबर
जगाधरी - चार दिसंबर
बिलासपुर - नौ दिसंबर
रादौर - 14 दिसंबर
पंजीकरण के लिए पात्रता :
मिशन बुनियाद में आठवीं कक्षा और सुपर-100 में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं, मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है। यह तैयारी विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कराई जाती है।

सरस्वती नगर में आयोजित खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्या अ

सरस्वती नगर में आयोजित खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्या अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed