{"_id":"698635a54ce0dabbda04cce4","slug":"the-jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-is-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150995-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज
Sat, 07 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए सात फरवरी को 11 बजे से जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में आयोजित होगी। यह जानकारी प्रिंसिपल अशोक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 9वीं के 339 व कक्षा 11वीं के 103 अभ्यर्थी बैठेंगे। जिसमें सभी अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर किए जा सकते है या अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रवेश पत्र व पहचान पत्र नहीं है तो अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित नहीं हो पाएगा। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के सभी परीक्षार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में परीक्षा देंगे। कक्षा 9वीं के अभ्यर्थी के रोल नंबर 147963 से 148301 तक एवं कक्षा 11वीं के अभ्यर्थी रोल नंबर 139556 से 139658 तक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी अभिभावकों को अभ्यर्थी सहित परीक्षा से पूर्व केंद्र पर प्रात: 10 बजे पहुंचाना होगा।