Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The irrigation department has kept an eye on the water level of Hathini Kund Barrage

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर पर सिंचाई विभाग ने गड़ाई निगाहें

Tue, 02 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
The irrigation department has kept an eye on the water level of Hathini Kund Barrage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। मानसून को देखते हुए इस वक्त हथिनी कुंड बैराज पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि बैराज के कुंड में सामान्य पानी है, लेकिन बैराज पर पानी का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बैराज पर आने वाले पानी पर पूरी तरह से नजर गड़ाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मानसून सीजन को देखते हुए कर्मचारियाें की ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं बैराज की स्थिति पर खुद सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल नजर बनाए हुए हैं। इस विषय को लेकर उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मीटिंग भी की। मित्तल ने कहा कि अभी बैराज पर पानी का स्तर सामान्य है, यदि पहाड़ों पर भारी बारिश हुई तो बैराज का जलस्तर एकदम से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को हथिनी कुंड बैराज पर शाम 6 बजे 4230 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालांकि सुबह 6:00 बजे यह पानी 8178 क्यूसेक था। दोपहर 2:00 बजे 4964 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह 6:00 बजे हथिनी कुंड बैराज से 8178 क्यूसेक पानी बहा। 7 बजे 8178, 8 बजे 9325, 9:00 बजे 9601, 10 बजे 9820, 11 बजे 9496, 12 बजे 8171 और 1 बजे 6301, 2 बजे 4964, 3 बजे 4653, 4 बजे 4823, 5 बजे 4540 व 6 बजे बजे 4230 क्यूसेक पानी पहुंचा। पहाड़ों में हुई बारिश का फिलहाल हथिनी कुंड बैराज पर किसी प्रकार का असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed