{"_id":"66736f90d3a886882a0b1136","slug":"the-intensity-of-the-scorching-heat-has-eased-rain-has-brought-relief-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-120707-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रचंड गर्मी के तेवर ढीले, बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रचंड गर्मी के तेवर ढीले, बारिश से मिली राहत
Thu, 20 Jun 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होने के बावजूद गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। ऐसा हवाओं का रूख बदलने के कारण हुआ है। कई दिनों से लगातार पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर हवाएं चल रही थी, लेकिन बुधवार को हवाएं पूर्व से पश्चिम की तरफ चली। जिससे गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ गई। वहीं रात करीब साढ़े आठ बजे से एक घंटे तक बारिश होने से लोगों को राहत मिली।
वहीं सुबह से थोड़ी-थोड़ी देर के बाद ही बिजली गुल होने लगी।इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली के लिए लोग शिकायत केंद्रों में फोन कर रहे हैं। बिजली गुल होने का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। जब ट्यूबवेल चलते हैं तो बिजली चली जाती है।
ऐसे में बार-बार ट्यूबवेल बंद होने से लोगों के घरों तक भी पानी नहीं पहुंच रहा। वहीं बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काले बादल उमड़ आए और ठंडी हवाएं चलने लगी। ठंडी हवाओं ने लोगों को लू के थपेड़ों से बड़ी राहत दी।
विज्ञापन
दो दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया था। बुधवार को यह घट कर 42 डिग्री पर आ गया। तापमान कम होने पर भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दोपहर तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे।दिन में कई बार अघोषित कट लगने से लोग काफी परेशान रहे। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी काफी बढ़ गई है।
बिजली कभी कम तो कभी ज्यादा होने लगती है। जिसका सीधा असर घरों व दुकानों में लगे बिजली उपकरणों पर पड़ रहा है। बैंक कॉलोनी, यमुना विहार काॅलोनी, इएसआई फीडर, बिलासपुर, जगाधरी समेत काफी एरिया में रात को घंटों बिजली बंद रही। दिन में भी बिजली बंद होने से लोगों बेहाल रहे। रामरत्न, विजय व विनोद ने बताया कि सुबह व शाम को कट लगने से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
सुबह के समय तैयार होकर लोगों को अपने काम पर जाना होता है। तभी बिजली चली जाती है। गर्मी में ट्रांसफार्मर के फ्यूज टूटने व तार टूटने के मामले बढ़ गए हैं। जिले में 15 जून को बिजली की खपत 72.73 लाख यूनिट, 16 जून को 76.16 लाख, 17 जून को 83.48 लाख व 18 जून को 77.03 लाख यूनिट की खपत हुई। मौसम विभाग ने 21 जून तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।