फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The incident took place at the Nageshwar Dham Pakka Ghat temple, where four criminals committed the crime

Yamuna Nagar News: नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में 4 बदमाशों ने की थी वारदात

Mon, 22 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The incident took place at the Nageshwar Dham Pakka Ghat temple, where four criminals committed the crime
जानकारी देते दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज। स्वयं - फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। श्री दंडी स्वामी आश्रम नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में शुक्रवार को हुई लूट की वारदात फॉरेसिंक टीम को चार लोगों के हाथों के निशान मिले हैं। टीम इनके नमूने लेकर जांच कर रही है। वहीं सीसीटीवी की फुटेज का भी सहारा ले रही। इसमें भी कुछ निकल कर सामने नहीं आया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी। पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
इससे पहले भी यहां पांच घटनाेँ हो चुकी है। इनमें एक घटना में तो आश्रम के संचालक दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज के ऊपर भी हमला हो चुका है।शुक्रवार की वारदात के दंडी स्वामी और स्थानीय लोगों में रोष भी है। चूंकि इसी तरह अन्य पांच घटनाओं के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने मंदिर के महंत दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज को प्रशासन से सुरक्षाकर्मी दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

आश्रम में अब तक कुल पांच लूट व चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें तीन बार आश्रम में रखे दानपात्रों को भी तोड़ा जा चुका है।
दो वर्ष पहले भी दंडी स्वामी के शिष्य पप्पू पांडे पर रात के समय बदमाशों ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। ऐसे में डर के कारण पप्पू पांडे ने आश्रम को छोड़ दिया था। दो महीने पहले भी बदमाशों ने लूट के इरादे से दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज पर हमलाकर कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी मामलों में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, परंतु पकड़ा कोई नहीं गया। महंत दंडी स्वामी ने बताया कि यदि वह वारदात की रात को मंदिर में होते तो बदमाश उन पर भी जानलेवा हमला कर सकते थे। अपनी सुरक्षा को लेकर वह कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
उधर, शहर के कॉलेज रोड पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर में भी अज्ञात ने मंदिर का गल्ला तोड़कर दानराशि चुरा ली। मामले को लेकर थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने वारदात को लेकर घायल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। जल्द की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

ग्रामीणों ने ठीकरी पहरा लगवाने की उठाई मांग

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से रात के समय शहर के सभी 14 वार्डों में ठीकरी पहरा लगवाने की मांग की है। जिससे चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। धुंध व ठंड का लाभ उठाकर अज्ञात शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसलिए शहर में पुलिस ठीकरी पहरा लगवाने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed