फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The importance of Indian culture was explained in the satsang

Yamuna Nagar News: सत्संग में बताया भारतीय संस्कृति का महत्व

Mon, 31 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The importance of Indian culture was explained in the satsang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में सत्संग हुआ। सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सिद्धेश्वरी भारती ने लोगों को भारतीय संस्कृति का महत्व बताया।
उन्होंने बताया कि भारतीय नववर्ष चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। जब प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में अपनी दिव्य छठा को वसंत ऋतु के रूप में बिखेरती है। विज्ञान के लिए यह एक आश्चर्य की बात है कि ब्रह्मांड में ग्रहों की स्थिति और पंचांग की गणना इतनी सटीक कैसे होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे के ऋषि, मुनि, तपस्वी महान वैज्ञानिक थे, जिन्होंने गूढ़ व आध्यात्मिक तथ्यों पर अनुसंधान कर संपूर्ण मानव जाति को अनमोल निधियां प्रदान की हैं। विलक्षण बात ये है कि उनके अनुसंधान का आधार भौतिक शरीर नहीं था। वे इस भौतिक शरीर को माध्यम बनाकर ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना के द्वारा अपने सूक्ष्म शरीर से संपूर्ण ब्रह्मांड में गोचर करके उनकी गणना, स्थिति एवं काल का निरीक्षण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण भारतीय नववर्ष के दिन ही किया था। आदि शक्ति के पूजन का प्रथम दिवस भी इसे ही माना जाता है। इसी लिए भारतीय नव वर्ष की शुरुआत नवरात्रि से की जाती है। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राज्य अभिषेक भी इसी तिथि को ही किया गया था। भारत के विभिन्न राज्यों में नव वर्ष को अलग अलग रूप में पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed