फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The husband broke the relationship by saying divorce three times

Yamuna Nagar News: पति ने तीन बार तलाक बोल तोड़ लिया संबंध

Fri, 02 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The husband broke the relationship by saying divorce three times
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला ने अपने पति पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ करने व जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2022 में इरशाद के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुर शुरू से ही गलत नजर रखता था। कई बार वह अश्लील हरकत भी कर चुका था। इस बारे में सास को बताया तो उसने अपने पति का साथ देते हुए गालियां दीं। बेटी को जन्म देने पर उसे ताने दिए गए। पति इरशाद ने मारपीट भी की। इस बारे में मायके वालों को बताया तो उन्होंने भी आरोपी ससुरालियों से बात की। कुछ समय तक सब ठीक रहा। बाद में फिर से परेशान करने लगे। आरोप है कि वह रात को छत पर सोई हुई थी। तभी जेठ आया और गलत नीयत से पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बारे में किसी को बताने पर भी जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर आरोपियों के विरुद्ध साढौरा थाना में शिकायत दी। जहां पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन

आरोपियों ने माफी मांगकर राजीनामा कर लिया। जिसमें तय हुआ कि पति उसके साथ कानून के अनुसार तलाक लेगा। इसके बाद अपने मायके चली गई थी। अब कुछ दिन पहले पति ने काॅल की और फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर संबंध तोड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed