{"_id":"68e41866c2e0b6b2860310f0","slug":"the-house-will-discuss-the-cable-wires-laid-on-electric-poles-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-144993-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली के खंभों पर बिछे केबल के तार पर सदन में होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली के खंभों पर बिछे केबल के तार पर सदन में होगा मंथन
Tue, 07 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
लाल द्वारा कॉलोनी में बिजली के खंभे पर लटके केबल के गुच्छे। संवाद
- फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में नगर निगम की स्ट्रीट लाइट और बिजली निगम का एक भी पोल ऐसा नहीं है जिस पर केबल नेटवर्क तार के गुच्छे न लटक रहे हो। यह तार न केवल शहर की सुंदरता पर बड़ा धब्बा है, बल्कि इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की मांग पर यह मामला पहली बार नगर निगम हाउस में उठने जा रहा है।
नगर निगम हाउस की नौ अक्तूबर को होने जो रही बैठक के एजेंडे में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में नगर निगम अधिकारियों से यह भी पूछा जाएगा कि केबल नेटवर्क संचालक तार लगाने के लिए नगर निगम को किसी प्रकार का किराया दे रहे हैं या नहीं। यदि सबकुछ सही रहा तो आमजन को जल्द ही तारों के इन जालों से छुटकारा मिल सकता है।
सोमवार को जगाधरी और यमुनानगर में जाकर शहर में लगे पोल का जायजा लिया गया। एक भी बिजली का पोल और एक भी स्ट्रीट लाइट का पोल ऐसा नहीं मिला जिस पर केबल तारों के गुच्छे न हों। सैकड़ों पोल तो ऐसे हैं जिन पर एक साथ तारों के पांच-छह गुच्छे बनाकर लटकाए गए हैं। पोल पर बिजली के तार कम केबल टीवी के तार ज्यादा मिले। इस वजह से लाइनमैन को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
बिजली निगम की तरह नगर निगम की ओर से लगाई स्ट्रीट लाइट का भी यही हाल है। स्ट्रीट लाइटों पर भी केबल नेटवर्क वालों ने अपने तार बांधे हुए हैं, जो कि यह गैरकानूनी है। हैरानी की बात है कि ये तार बिजली निगम और नगर निगम के अधिकारियों के सामने लगे हैं फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं होती। किसी पर कार्रवाई न करना अधिकारियों को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। पोल से ही बिजली की सप्लाई आ रही है। ऐसे में यदि केबल तार बिजली की तार में लग गए तो करंट भी आ सकता है।
हादसों का कारण बन रहे ये तार
केबल तार हादसों का कारण भी बन रहे हैं। बड़े वाहनों में फंस कर केबल तार अक्सर टूट कर सड़क पर फैल जाती हैं। जब भी काई साइकिल या बाइक सवार वहां से गुजरता है तो पहियों में फंसकर वे नीचे गिर जाते हैं। गत वर्ष मॉडल टाउन में केबल नेटवर्क तार कार के पहियों में उलझ कर शीशे में फंस गई। तार खींचने से अंदर से तांबा बाहर आ गया। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार इस तार की चपेट में आ गया था। गनीमत यह रही कि जहां गला बाइक सवार चपेट में आया वहां तांबा नहीं निकला था।
नगर निगम के स्ट्रीट लाइटों के पोल पर केबल नेटवर्क के गुच्छे हैं। इनसे शहरवासी काफी परेशान हैं। इस प्रस्ताव को नगर निगम हाउस के एजेंडे में शामिल किया गया है। अधिकारियों से यह भी पूछा जाएगा कि किस नियम के तहत यह लगी हैं। इनसे यदि किराया आ रहा है तो उसे कौन ले रहा है। - सुमन बहमनी, मेयर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।

लाल द्वारा कॉलोनी में बिजली के खंभे पर लटके केबल के गुच्छे। संवाद- फोटो : katra news