{"_id":"68eff5b696b7d8d85204ee2c","slug":"the-heat-suddenly-increased-in-the-afternoon-people-got-upset-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-145450-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोपहर बाद अचानक बढ़ी गर्मी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोपहर बाद अचानक बढ़ी गर्मी, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुंह ढक कर जाती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अक्तूबर माह आधा बीत चुका है लेकिन गर्मी कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को दोपहर तक मौसम ठीक रहा, लेकिन बाद में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी ऐसी की लोग घरों, दुकानों व अपने कार्यालयों में घुटन-सी महसूस करने लगे। जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। शनिवार को बादल छाने से उमस भी हो सकती है। माह के पहले पखवाड़े में तीन दिन बारिश होने से काफी राहत मिली थी। बारिश व ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया था। यहां तक की दिन में भी मौसम ठंडा रहा। शाम के समय बाइक पर सफर करने वालों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। परंतु धीरे-धीरे फिर से गर्मी बढ़ रही है।
मौसम में बार-बार हो रहा उतार चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग खांसी, जुकाम व बुखार आदि की चपेट में आ रहे हैं। दवाई लेने पर भी लोगों को आसानी से आराम नहीं हो रहा। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डाॅ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि इसमें अचानक तबीयत खराब होती है।