फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The GST team seized a pickup truck loaded with urea

Yamuna Nagar News: जीएसटी टीम ने यूरिया से भरी पिकअप पकड़ी

Wed, 17 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The GST team seized a pickup truck loaded with urea
 यूरिया के बैग की गिनती करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। तेलीपुरा गांव के पास दिल्ली से आई आईजीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए यूरिया से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। पिकअप से कुल 45 बैग यूरिया बरामद की गई है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात की है। कृषि विभाग ने लिए खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली से आई आईजीएसटी टीम इलाके में गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान तेलीपुरा के पास खाद से लदी पिकअप पर टीम की नजर पड़ी। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी की आशंका के चलते टीम ने तत्काल कार्रवाई की और वाहन को रोका। पिकअप चालक मौके भाग गया। जीएसटी टीम ने मौके पर ही पिकअप को कब्जे में लेकर कृषि विभाग को सूचना दी और अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डबास ने बताया कि आई जीएसटी टीम से खाद से लदी पिकअप को कब्जे में लेने की सूचना कृषि विभाग को दी गई थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप में भरी खाद के सैंपल लिए गए। पिकअप से बरामद 45 बैग दो अलग-अलग कंपनियों के बताए जा रहे हैं। सभी बैगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाद मानकों के अनुरूप है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने पूरे मामले में थाना बूड़िया पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की शिकायत मिल चुकी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि खाद कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed