फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The gold earring snatched from the woman's ear, the miscreant escaped through the fields

महिला के कान से झपटी सोने की बाली, खेतों के रास्ते फरार हुआ बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The gold earring snatched from the woman's ear, the miscreant escaped through the fields
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दामला गांव में गोबर का तसला लेकर बाड़े में जा रही महिला के कान से एक युवक सोने की बाली झपटकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दामला सैनी माजरी निवासी श्यामो देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह वह गोबर तसले में लेकर अपने बाड़े में जा रही थी। निर्मल सिंह के खाली प्लॉट के पास पीछे से एक अज्ञात युवक आया। जिसने नारंगी रंग की शर्ट पहनी हुई थी। आरोपी युवक ने उसके दाहिने कान से सोने की बाली झपट ली। इसके बाद आरोपी खेतों से होता हुआ फरार हो गया। कान से बाली झपटने से वह घायल हो गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उनके गांव के लोगों ने आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed