फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl was identified as Navita, a resident of Khurdi.

खुर्दी निवासी नविता के रूप में हुई युवती की शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
The girl was identified as Navita, a resident of Khurdi.
रादौर के कांजनू में पश्चिमी नहर में मिले युवती के शव की शिनाख्त खुर्दी निवासी नविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने दामला के पास नहर में छलांग लगाई थी। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया और 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतका के पिता नरेश ने बताया कि नविता मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसकी शादी पंजाब के जीरकपुर के एक गांव में एक साल पहले की थी। कुछ महीने पहले वह यहां आ गई थी। तब से वह मायके में रह रही थी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से बिना बताई चली गई थी। इसके बाद उसने यमुना नहर के दामला वाले पुल से छलांग लगा दी थी। रात को उसके शव मिलने की सूचना पुलिस से मिली। इसके बाद वे लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed