{"_id":"65650210e0772a06500b1929","slug":"the-girl-trapped-the-businessman-then-beat-him-up-along-with-his-associates-and-extorted-two-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9689-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यापारी को युवती ने जाल में फंसाया, फिर साथियों संग मारपीट कर दो लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यापारी को युवती ने जाल में फंसाया, फिर साथियों संग मारपीट कर दो लाख वसूले
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव में युवती ने अपने साथियों संग मिलकर एक व्यापारी को मिलने के लिए बुलाकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की। फिर छोड़ने के नाम पर पहले दो लाख रुपये ले लिए। बाद में उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल शुरू कर दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने बिलासपुर के धर्मकोट निवासी प्रवीण कुमार को ब्लैकमेलिंग के रुपये लेते काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी युवती को भी हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर युवती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि उसके पास 31 अक्तूबर की शाम को अनजान नंबर से श्वेता नाम की युवती ने फोन किया। उसने कहा वह उसे नहीं जाता है, तब युवती ने कहा कि उसका नंबर मोनिका ने दिया है। इस तरह से वह उसके साथ तीन दिन तक लगातार बात करती रही। इस दौरान श्वेता ने उसके साथ वाहटसअप पर चैटिंग करना शुरू कर दिया। तीन नवंबर को श्वेता ने फोन कर उन्हें यमुनानगर बस अड्डे पर मिलने के लिए बुलाया। वह उससे मिलने के लिए चला गया। इसके बाद बस अड्डे के सामने बने मॉल के भीतर बने रेस्टोरेंट में दोनों ने खाना खाया और अपने-अपने घर चले गए। आठ नवंबर को फिर श्वेता ने उसे मिलने के लिए बिलासपुर बस अड्डा पर बुलाया, जहां पर उसे एक अन्य व्यक्ति मिला। उसने बताया कि श्वेता ने उसे भेजा है। ऐसे में वह उसके साथ चल दिया। जब वे श्वेता के पास पहुंचे तो वह एकदम से गालियां देने लगी। फिर कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने लगी। नहीं तो 10 लाख रुपये की मांग करने लगी। इस दौरान उसने दो अन्य लोगों को वहां बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जेब से 25 हजार रुपये भी छीन लिए। उसने 10 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसे घर पर ही बंधक बना लिया और मारपीट की। बाद में आरोपियों ने उसे छोड़ने के लिए दो लाख रुपये मांगे और गाड़ी में बिठाकर एक्सिस बैंक की शाखा शाहपुर बिलासपुर ले गए। वहां पर उसने अपने चेक से आरोपियों के दिए गए साजिद हसन नाम के व्यक्ति के खाते में दो लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से निकला। आरोप है कि इसके बाद फिर उसे फोन कर ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसे धमकी दी जा रही है कि फोन पर हुई बातचीत व चैटिंग उनके पास है। इसके बाद आरोपी साहिल ने उसे 50 हजार रुपये लेकर बुलाया। जिस पर उसने पुलिस काे शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई, लेकिन आरोपी साहिल ने अपनी जगह प्रवीण को भेज दिया, जिसे रुपये लेते पुलिस ने धर दबोचा। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी युवती को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन