{"_id":"62c73ec8ae451b2f8206bbed","slug":"the-girl-found-in-the-bushes-will-be-sent-to-panchkula-shishu-home-after-being-medically-fit-yamuna-nagar-news-knl1139324185","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिली बच्ची को मेडिकल फिट होने पर भेजा जाएगा पंचकूला शिशु गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिली बच्ची को मेडिकल फिट होने पर भेजा जाएगा पंचकूला शिशु गृह
विज्ञापन
यमुनानगर। भगवानगढ़ चनेटी रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची को देखने के लिए वीरवार को कार्यकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी पहुंची। उन्होंने डाक्टर से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनका कहना था कि बच्ची के मेडिकल फिट होने पर उसे पंचकूला शिशु गृह भेजा जाएगा। उधर बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है तेलीपुरा निवासी संजय और विक्रम बुधवार देर शाम काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। जब वे चनेटी रोड पर पहुंचे तो लघुशंका करने के लिए रुक गए। इसी दौरान खस्ताहाल पड़े मकान के पास झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज आई। झाड़ियों में जाकर देखा तो नवजात बच्ची रो रही थी। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 हेल्पलाइन नंबर पर दी। कुछ ही मिनट में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल लेकर गई थी। जहां बच्ची को उपचार दिया जा रहा है।
चनेटी रोड पर झाड़ियों में नवजात का पता चलने पर वीरवार को चाइल्ड हेल्प लाइन निदेशिका अंजू वाजपेयी, कार्यकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा, संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा अस्पताल पहुंची। टीम को डॉक्टर ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि बच्ची का जन्म सात से आठ दिन पहले हुआ हो। बुधवार की शाम के समय उसे झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया। कार्यकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि बच्ची अब स्वस्थ है। जैसे ही बच्ची को डॉक्टर मेडिकल फिट घोषित करेगा तो उसे शिशु गृह पंचकूला भेजा जाएगा। अगर किसी की यह बच्ची है तो वह 15 दिन तक क्लेम कर सकता है। इसके बाद उसे किसी और को गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।