फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl filed a rape case against the plywood businessman and his two sons, also accused of assault

प्लाईवुड कारोबारी व उसके दोनों पुत्रों पर युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया, मारपीट का भी आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The girl filed a rape case against the plywood businessman and his two sons, also accused of assault
यमुनानगर। प्लाईवुड कारोबारी व उसके दोनों पुत्रों पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का यह भी आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। युवती पंजाब की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह मुलाना यूनिवर्सिटी में अपनी बहन का दाखिला करवाने के लिए साथ गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात यश बंसल नाम के युवक से हुई। इस दौरान एक-दूसरे के साथ परिचय किया और बाद में फोन पर बातें करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है आरोपी यश उसे दामला स्थित एशियन प्लाईवुड फैक्टरी में भी लेकर गया था। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उसने आरोपी को शादी करने की बात कही, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसे पता चला आरोपी यश दक्षिण अफ्रीका चला गया था। बाद में उसे पता चला यश की बीमारी की वजह से वहां पर मौत हो गई है। युवती का आरोप है यश का भाई विनय ने उसे कहा कि वह अब उससे शादी करना चाहता है। विनय ने उसे अपनी माता व पिता से भी मिलावाया। आरोप है आरोपी विनय उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए थे। पीड़िता का आरोप है आठ अक्तूबर 2021 को उसके पास विनय के पिता संजय का फोन और मुलाना मिलने की बात कही। इस पर वह चली गई। आरोप है आरोपी संजय उसे यहां किसी होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है किसी तरह से वह मुलाना से यमुनानगर पहुंची। वह सीधी आरोपी संजय के घर गई। यहां आकर उसने आपबीती उन्हें बताई। मगर आरोपियों ने उसे घर में ही बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है आरोपियों ने उससे ज्वेलरी व मोबाइल भी छीन लिया था। यहां तक उससे कुछ कोरे कागजों पर साइन करवाए गए। आरोपियों ने उससे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची और अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed