फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The funeral of both the friends was held together

Yamuna Nagar News: दोनों सहेलियों का एक साथ अंतिम संस्कार

Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
The funeral of both the friends was held together
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। यमुना नदी में डूबने से हुई दो सहेलियों की मौत के बाद मंगलवार को दोनों के शवों का गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों सहेलियों के शवों को एक ही पिकअप वाहन में कनालसी गांव में ले जाया गया।
शव पहुंचते ही ग्रामीण व परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। दोनों सहेलियों के घर आसपास होने के कारण शवों का एक ही जगह रखा गया। इसके बाद यमुना नदी के जिस घाट पर दोनों सहेलियां डूबी थी। उसी के पास बने श्मशान घाट में दोनों सहेलियों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बूड़िया थाना क्षेत्र के कनालसी गांव निवासी रूमा, आंचल व शीतल सोमवार को यमुना नदी किनारे जंगल में लकड़ियां बीनने के लिए गई थी। करीब 11 बजे रूमा पानी पीने के लिए यमुना नदी के किनारे नल पर पहुंची, उसी दौरान उसका पत्थर से पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूमा ने शोर मचाया तो आंचल उसे बचाने का नदी में कूद गई और उसे बचाने का प्रयास करने लगी। देखते ही देखते आंचल और रूमा दोनों ही पानी में डूब गईं। यह देखकर शीतल ने गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से बमुश्किल दोनों युवतियों को गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि दो मृतक युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों के शवों का यमुना नदी के किनारे बने श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

छविराम।

छविराम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed