फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The friendship of Krishna and Sudama is ideal: Siyaram Shastri

कृष्ण-सुदामा की मित्रता आदर्श : सियाराम शास्त्री

Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The friendship of Krishna and Sudama is ideal: Siyaram Shastri
महाकाल मंदिर में कथा सुनाते आचार्य सियाराम शास्त्री। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। कथा जगाधरी के बूड़िया रोड स्थित महाकाल मंदिर में आयोजित की गई थी। कथा व्यास आचार्य सियाराम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अलौकिक मित्रता का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि यह मित्रता युगों-युगों तक मानव समाज को सच्चे मित्रता के आदर्श का संदेश देती रहेगी। उन्होंने सुदामा के अपनी पत्नी के आग्रह पर द्वारिका जाने और द्वारपाल की सूचना मिलते ही श्रीकृष्ण के नंगे पांव दौड़कर अपने मित्र से मिलने आने का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि श्रीकृष्ण ने सुदामा को गले लगाकर अपने राजमहल ले गए और उनकी दीन-हीन दशा देखकर भगवान की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो विपत्ति के समय साथ खड़ा रहता है। इस अवसर पर समिति के प्रधान व पूर्व सरपंच शक्ति सिंह, मास्टर सूरत सिंह, नवनीत अग्रवाल, राजेश बंसल, राजेश सचदेवा, आशीष मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed