फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The friend of the accused arrested earlier was also caught with illegal weapons.

Yamuna Nagar News: पहले पकड़े गए आरोपी का दोस्त भी अवैध हथियारों के साथ काबू

Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The friend of the accused arrested earlier was also caught with illegal weapons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गढ़ी रोड से छह फरवरी को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े पुराना हमीदा निवासी गुलाम मुस्तफा डार के बाद अब सीआईए एक की टीम ने उसके साथी को गिरफ्तार किया है। डार के साथी से भी दो अवैध हथियार, तीन मैगजीन व पांच कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी फरमान के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

इंचार्ज निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने छह फरवरी को गढी रोड हमीदा से गुलाम मुस्तफा डार को एक्सयूवी कार के साथ काबू किया था। जिससे चार अवैध देसी पिस्टल, एक 12 बोर की गन, छह मैगजीन व 20 कारतूस बरामद किए थे। उसी के संदर्भ में सीआईए एक की टीम की टीम के एएसआई जगतार सिंह की टीम गुप्त सूचना के आधार पर हमीदा हेड से डार के साथी फरमान को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो अवैध देसी पिस्टल, तीन अतिरिक्त मैगजीन व पांच कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि आरोपी फरमान यह अवैध पिस्टल गुलाम मुस्तफा डार व उसके साथी के साथ जाकर मेरठ यूपी से खरीद कर लाया था। इस कार्रवाई में अभी तक इन दोनों का साथी जो मुख्य आरोपी है उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मामले की तह तक पहुंचा जाएगा। आरोपी डार को पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि आरोपी फरमान को रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले की जांच की जा सके। टीम ने अब तक काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेणी चौक से अवैध हथियार के साथ युवक काबू

छछरौली। इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर ही उनकी टीम त्रिवेणी चौक छछरौली से आरोपी बेगमपुरा गांव के हरीश उर्फ प्रिंस को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर काकट्टा व तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed