फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fourth floor will be constructed in the district secretariat with two crore rupees

Yamuna Nagar News: जिला सचिवालय में दो करोड़ से बनेगा चौथा तल

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The fourth floor will be constructed in the district secretariat with two crore rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन मंजिला जिला सचिवालय के ऊपर अब एक और तल बनाया जाएगा। इस पर दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। चौथा तल बनाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की तरफ से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
नया बनने से यहां ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। उन्हें बैठने के लिए पर्याप्त कमरे मिल जाएंगे। जिला सचिवालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला ने 13 अप्रैल 2000 को किया था।
विज्ञापन

कीरब 25 साल पहले बने इस भवन में डीसी, एडीसी, एसपी, एसडीएम जगाधरी, डीएसपी, सिटीएम, डीडीपीओ, जिला राजस्व अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, पुलिस कंट्रोल रूम, जिला खजाना कार्यालय, जिला चुनाव कार्यालय, जगाधरी तहसील, डीसी कोर्ट, एसडीएम कोर्ट, डाकघर समेत अन्य कार्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई दशक बाद अब लघु सचिवालय की इमारत में जगह कम पड़ने लगी है। समय के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है।
अब इस भवन में इतनी जगह नहीं बची है कि और अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठने के लिए कार्यालय दिए जा सके। कई कमरों में एक से ज्यादा विभागों का स्टाफ बैठ कर किसी तरह काम कर रहा है। ऐसे में पता ही नहीं चलता कि कौन से विभाग का कर्मचारी कहां बैठा हुआ है। इसके अलावा लोग भी कार्यों से रोजाना इसमें आना-जाना कर रहे हैं।

चल रही निविदा प्रक्रिया
 पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री ने बताया कि जिला सचिवालय का भवन अभी तीन मंजिला है। अब इसमें जगह काफी कम पड़ने लगी है। इसपर चौथा तल बनाने का निर्णय लिया गया है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसकी निविदा को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed