फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fourth floor will be constructed in the district secretariat building, the shortage of space will be overcome

Yamuna Nagar News: जिला सचिवालय के भवन में बनेगा चौथा तल, दूर होगी जगह की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The fourth floor will be constructed in the district secretariat building, the shortage of space will be overcome
जिला सचिवालय की इमारत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय का चौथा तल बनाया जाएगा। चौथे तल बनाने के लिए 6.79 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसमें से 4.38 करोड़ केवल भवन निर्माण पर ही खर्च आएगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने इसके लिए िनविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। भवन का विस्तार होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को काफी फायदा होगा। उन्हें बैठने के लिए पर्याप्त कमरे मिल जाएंगे।
जिला सचिवालय का भवन 25 साल पहले बना था। इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला ने 13 अप्रैल 2000 को किया था। सचिवालय का मौजूदा भवन तीन मंजिला है। इसमें डीसी, एडीसी, एसपी, एसडीएम जगाधरी, डीएसपी, सिटीएम, डीडीपीओ, जिला राजस्व अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, पुलिस कंट्रोल रूम, जिला खजाना कार्यालय, जिला चुनाव कार्यालय, जगाधरी तहसील, डीसी कोर्ट, एसडीएम कोर्ट, डाकघर समेत अन्य कार्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन

ढाई दशक बाद अब लघु सचिवालय की इमारत में जगह कम पड़ने लगी है। समय के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। परंतु अब इस भवन में इतनी जगह नहीं बची है कि इसमें और अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठने के लिए कार्यालय दिए जा सके। कई कमरों में एक से ज्यादा विभागों का स्टाफ बैठ कर किसी तरह काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पता ही नहीं चलता कि कौन से विभाग का कर्मचारी कहां बैठा हुआ है। इसके अलावा लोग भी अपनी शिकायतें लेकर आने के अलावा अन्य कार्यों से रोजाना इसमें आना जाना कर रहे हैं। ऐसे में चौथा तल बनाने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। समय-समय पर अधिकारी आए और चले गए लेकिन यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। अब जाकर इस कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। चौथा तल बनने से जगह की कमी काफी दूर हो जाएगी। वहीं जगह के अभाव में जो रिकॉर्ड अभी कार्यालयों के बाहर रखा हुआ है उसे भी अंदर रखा जा सकेगा।

तीन मंजिला जिला सचिवालय के भवन का विस्तार किया जाना है। इसके लिए ऊपर चौथा तल भी बनाया जाएगा। इसके लिए 6.79 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमति मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -पुनीत मित्तल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed